Showing posts with label शायरी. Show all posts
Showing posts with label शायरी. Show all posts

आदाब अर्ज है...

मेरी मोहब्बत मेरी खता बन गई
ये दीवानगी मेरी सजा बन गई|
उनकी मासूमियत पर फ़िदा हुए इस तरह
उन्हें पाने की तमन्ना जिंदगी की अदा बन गई|


वो दिल चुराके दिल अपना छुपाये जाते हैं
खिलोने जैसा वो मुझको सजाये जातें हैं|
लबों पे जबसे लिखा उसने मेरे ताजमहल
हैं यमुना इश्क की और हम नहाय जातें हैं|

शायरी...

हम निकले थे सैर करने
दिल में कुछ अरमान थे,
एक तरफ हरियाली थी
एक तरफ शमशान थे|
यूँ ही हम आगे बड़े
उस दबी ह्डी के कुछ बयाँ थे,
ओह!चलते मुसाफिर
जरा संभल कर चल
हम भी कभी इंसान थे
*****************


हमें अपनों ने लूटा
गैरों में कहाँ दम था,
मेरी कश्ती वहाँ डूबी
जहाँ पानी भी कम था|
****************

हम हैं दरिया
हमें अपना हुनर मालूम है,
जिस तरफ निकल जायेंगे
वहीं रास्ता बना लेंगे
****************


हैं अँधेरे बहुत तुम सितारे बनो,
डूबतों के लिए तुम किनारे बनो,
इस जमाने में हैं बेसहारा बहुत,
तुम सहारे न लो,बस सहारा बनो|
*************************

हजारों मंजिलें होंगी,
हजारों कारवाँ होंगे,
निगाहें हमको ढुदेंगी
न जाने हम कहाँ होंगे|
****************

हकीकत छुप नही सकती
बनावट के उसूलों से,
खुशबू आ नही सकती
कभी कागज के फूलों से|
******************

हो सके तो अपनी खुशियाँ
दर्द के मारों में बाँट दो,
वर्ना जिंदगी का यह कारवाँ
यूँ ही गुजर जायेगा|
******************

हो मेरे दम से यूँ ही
मेरे वतन की इज्ज़त,
जिस तरह फूल से होती है
चमन की इज्ज़त|
*******************

जब पी गये जहर तो कहतें हैं हमे जीना है...


""जख्म देने का अंदाज़ कुछ ऐसा है
जख्म देकर पूछ्तें हैं अब हाल कैसा है?
जहर देकर कहतें हैं पीना होगा
जब पी गये जहर तो कहतें हैं जीना होगा|""


""जब-जब प्यास लगती है
उनके आने की आस लगती है
प्यार में इतना दीवाने हुए हम
हर महिला हमें सास लगती है|""

"इबादत की तरह यह काम करता हूँ|
मैं रोज़ सबको सलाम करता हूँ
जिनकी दुआओं ने मुझे संवार दिया
मैं यह जिंदगी उनके नाम करता हूँ|""

आशियाँ जला के...





देखा है जिंदगी में हमने ये आजमाके-
देते हैं यार धोखा दिल के करीब आके|
किस दुश्मनी का मुझसे बदला लिया है यारा,
खुश है जहान वाले मेरा आशियाँ जला के...